Wednesday, August 8, 2018

जमाना जिसको कह रहा है कि खुदा है वो।

जमाना जिसको कह रहा है कि खुदा है वो।
न जाने कौन सी दुनिया में रह रहा है वो

हमारे दिल मे अभी तक है एक खालीपन।
के जबसे घर से हमारे निकल गया है वो

मुझे यकीन था आयेगा पर नहीं आया।
मुझे लगा ही नहीं इस कदर खफा है वो

मेरे बगैर कोई काम कर नहीं पाता।
मेरे खिलाफ हमेशा मगर रहा है वो

अजीब शक्स है इस दौर में भी देखो तो
हमारे हाल पे हम सा ही गमजदा है वो।

राजीव

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...