Thursday, December 15, 2016

ये लो मेरी बधाई बिटिया

मेरे अजीज दोस्त Panin Kaushal की सूपुत्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर

ये लो मेरी बधाई बिटिया
खाती रहो मिठाई बिटिया

खुशियां सारी घर में आई
जब से घर में आई बिटिया

धन दोलत की परवाह कैसी
घर की लक्ष्मी माई बिटीया

मम्मी के ही जैसी बिल्कुल
माखन और मलाई बिटीया

पापा का ओहदा है ऊंचा
पर उनकी ऊचाई बिटीया

पापा तो बस तन्ख्वा लाये
घर में बरकत लाई बिटीया

देर से घर पापा आयें तो
करती खूब लड़ाई बिटीया

चाचू की चमची है लेकिन
दादू की है ताई बिटिया

बेटे भी अच्छे हैं लेकिन
बेटो की अच्छाई बिटिया

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...