मुलाकातों का ऐसा सिलसिला हो।
के मुश्किल से भी मुश्किल फैसला हो।
के मुश्किल से भी मुश्किल फैसला हो।
हिमायत दुश्मनी की करने वाला ।
न मैं , न तू , न कोई दूसरा हो
न मैं , न तू , न कोई दूसरा हो
बहुत खूं बह चुका है दोनो जानिब ।
कोई रिस्ता भी अब तो प्यार का हो
कोई रिस्ता भी अब तो प्यार का हो
मिटा कर अब जहन से तल्खियों को
रकीबों से चलो अब राबिता हो।
रकीबों से चलो अब राबिता हो।
सियासत छोङ कर मैं आ तो जाउं
मगर तुझमें भी ऐसा हौसला हो।
मगर तुझमें भी ऐसा हौसला हो।
राजीव कुमार
No comments:
Post a Comment