कोई वादा अपना आप निभाओ तो।
कब आयेगा काळा धन बतलाओ तो
कब आयेगा काळा धन बतलाओ तो
बन जाना भगवान किसानों के चाचा।
दाम फसल का ढेङ गुना दिलवाओ तो।
दाम फसल का ढेङ गुना दिलवाओ तो।
ना खाउंगा और ना ही खाने दुंगा ।
कितनी झूठी बात है ये समझाओ तो।
कितनी झूठी बात है ये समझाओ तो।
भाषण सुनने हम भी लंदन आयेंगे।
भाङे पर हमको भी ले कर जाओ तो।
भाङे पर हमको भी ले कर जाओ तो।
राम लला के नाम पे धन्धा बहुत हुआ ।
राम लला के मंदिर को बनवाओ तो।
राम लला के मंदिर को बनवाओ तो।
टू जी थ्री जी जितना तुम चिल्लाते थे
व्यापम व्यापम उतना ही चिल्लाओ तो
व्यापम व्यापम उतना ही चिल्लाओ तो
अच्छी अच्छी बात चलो अब करते हैं।
अच्छे अच्छे जुमले आप सुनाओ तो।
अच्छे अच्छे जुमले आप सुनाओ तो।
राजीव कुमार
No comments:
Post a Comment