हर हाल में हैं खुश हमें हर हाल मुबारक
तुम कहते रहो चाहे नया साल मुबारक
तुम कहते रहो चाहे नया साल मुबारक
जन्नत का मजा क्या हे ये तो आप ही समझो।
हमको तो बस हमारा नैनीताल मुबारक ।
हमको तो बस हमारा नैनीताल मुबारक ।
खुद्दार मुफलिशों ने हुकूमत से कह दिया ।
हो आप को ही आप का भौकाल मुबारक।
हो आप को ही आप का भौकाल मुबारक।
तुम सामने बैठी रहो आंखों के और मैं।
देखा करुं ये हुस्ने बेमिसाल मुबारक ।
देखा करुं ये हुस्ने बेमिसाल मुबारक ।
मेरा हर एक शेर मेरे साथ रहेगा ।
तुमको ही ये दौलत ये जर ओ माल मुबारक ।
तुमको ही ये दौलत ये जर ओ माल मुबारक ।
राजीव कुमार
No comments:
Post a Comment