Sunday, December 3, 2023

मेरी बेटी को अदविका कहना

शब्द श्रद्धांजलि 🙏 इन्दिरा प्रियदर्शिनी गांधी जी 

मेरी बेटी को अदविका कहना 
मुझको लगता है इन्दिरा कहना 

ये मोहब्बत के हक में बोलेगी
ये अजीयत की जड़ को काटेगी
ये तो बेटी किसान की है सो
ये किसानों के हक में लिक्खेगी
अपनी मिट्टी को हौसला कहना 
मुझको लगता है इन्दिरा कहना

हर मसाइल का हल बनेगी ये 
मेरे बाजू का बल बनेगी ये
अपनी मेहनत से अपनी हिम्मत से
अपने भारत का कल बनेगी ये
ऐसी चाहत को इक दुआ कहना 
मुझको लगता है इन्दिरा कहना 

अपने सर को ये जब उठायेगी 
हर मुसीबत पे मुस्कुरायेगी 
मेरा नेहरू सा कद नहीं लेकिन 
मुझको नेहरू यही बनायेगी 
इससे ज्यादा अब और क्या कहना
मुझको लगता है इन्दिरा कहना 

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...