Thursday, April 15, 2021

इक नई आस दे इक नई दे सहर


गीत

इक नई आस दे इक नई दे सहर
तू अगर है तो नजरे इनायत तो कर

जिन्दगी दर ब दर देख ले हो गयी
हर खुशी बे असर देख ले हो गयी 
सारे मंजर पे मातम है पसरा हुआ 
दिल की दुनिया मे हर एक रोता हुआ

अब परिन्दों के हक में रहें किस तरह
अब दरख्तों के हक में रहें किस तरह 
चांद तारों की बाते करे किस तरह 
हम नजारों की बाते करे किस तरह

गीली आंखों मे फिर से चमक चाहिये 
अब नही और इनमें नमक चाहिये 
स्याह रातों की वीरानिया खत्म हो
सांस लेने की दुश्वारियां खत्म हो

सबको होठों पे अब कहकसां टांग दे 
सबके चेहरों पे वो वाकया टांग दे 
सुब्ह सबनम की हल्की नमी से सजे
शाम अपनी हर इक रौशनी से सजे

Rajeev kumar 

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...