मेरे जवाब पर नया सवाल कैसे हो गया ,
जो बात हक़ की कर दी तो बवाल कैसे हो गया ?
मेरी शिकायते कहाँ थी आप से मेरे हुज़ूर ,
मुझे बताइये मेरा ये हाल कैसे हो गया ?
जो मेरे हिस्से का था वो मुझी से लूट कर ,जनाब /
मुझे ही दे दिया तो ये मिसाल कैसे हो गया ?
खुद अपने लफ्ज में ही अपनी पीठ थप थपा गए ,
बिना सुने किसी की ये कमाल कैसे हो गया ?
सभी रियासतों के सरपरस्त आप ही रहे ,
बताइये न जीना फिर मुहाल कैसे हो गया ?
अगर हो आप वो ही जैसा कह दिया था आप ने ,
तो जातियों के नाम पर उबाल कैसे हो गया ?
असल में आप भी शिकार हैं सियासतों के वरना ,
गर्व करते करते ये मलाल कैसे हो गया ?
ये जिक्र ये अहम् फिजूल लग रहा है आप का ,
हमे नहीं है फ़िक्र ये ख्याल कैसे हो गया ?
रहेगा इंतज़ार मुझको आप के जवाब का ,
सवाल दर जवाब पर सवाल कैसे हो गया ?
राजीव कुमार

No comments:
Post a Comment