Tuesday, October 9, 2018

ये उसका फन है कि सच्चाई छीन लेता है

ग़ज़ल

ये उसका फन है कि सच्चाई छीन लेता है
वो ख़्वाब देता है बीनाई छीन लेता है

ये सोच कर ही उसे याद मैं नहीं करता।
वो याद आते ही तन्हाई छीन लेता है

न बद गुमान हो सूरज की दोस्ती पर तू।
ये शाम होते ही परछाई छीन लेता है

जो अपनी जात से बाहर निकल नहीं पाता
वो अपने आप की ऊँचाई छीन लेता है

हमेशा देखा है हद से जियाद: पैसा भी।
कमाने वाले की दानाई छीन लेता है।

इसी लिये तो किनारा किया ज़माने से ।
बुराई दे के ये अच्छाई छीन लेता है।

राजीव कुमार

बीनाई - आंख की रौशनी
दानाई - बुद्धीमानी

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...