Friday, October 12, 2018

गांव से आकर शहर में ये मुझे अक्सर लगा

 ग़ज़ल

गांव से आकर शहर में ये मुझे अक्सर लगा
सच कहूं तो बोलती लाशों से मुझको डर लगा ।

हो कोई ऐसा भी पहलू जिन्दगी का इस तरह ।
हम जिसे जी कर कहें कि आज कुछ बेहतर लगा

हू ब हू मुझसा था लेकिन था जरा मुझसे अलग।
आईने में अक्स मेरा ही मुझे पत्थर लगा

हो मुखालिफ आजकल क्युं दोस्ती के दोस्तों।
पीठ पर क्या आप के भी है कोई खंजर लगा ।

ये हुआ हासिल वफा की राह पर चल कर हमें ।
हर किसी के हाथ का पत्थर हमारे सर लगा ।

लूट लेता है वही इस मुल्क को बतलाओ क्युं।
जो हमे और आप को इस मुल्क का रहबर लगा।

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...