Tuesday, February 7, 2023

ऐसा लगता था बचा लेगा मगर ले डूबा।

ले डूबा ग़ज़ल

ऐसा लगता था बचा लेगा मगर ले डूबा।
घर बचाते हुए इक शख्स शहर ले डूबा।

फिर वही रेट  वही लोन वो गिरते शेयर ।
मेरे पैसों को इसी बात का डर ले डूबा।

आपको चाहते रहने के सुकूं को साहब।
आप से दूर हो जाने का असर ले डूबा ।

आज सूरज ने शरारत भी कुछ ऐसे की।
सुब्ह उगते ही सितारों का क़मर ले डूबा।

इस हकीकत को कोई कैसे छुपा सकता है ।
जिसका फल खाया वही पेड़ बश़र ले डूबा

एक मंज़िल जिसे पाने की हसीं ख़्वाहिश में
इक अडानी को अडानी का सफ़र ले डूबा

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...