Tuesday, February 7, 2023

हमारा काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

हर कोई रील वीडियो बनाने में लगा है 😀
वीडियो पर गीत

हमारा  काम वीडीयो 
हमारा नाम वीडीयो
हर एक पल हर इक घड़ी 
सुब्हो से शाम वीडियो
हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

जो बन गये तो वीडियो
जो रह गये तो वीडियो
है दिल में कुछ तो बोलिए
जो चुप रहे तो वीडियो
हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

हमारी राग वीडीयो
हमारी आग वीडियो
हर एक फूल तितलीयां
हर एक बाग वीडियो 
हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

शहर से गांव  वीडियो
ये धूप छांव वीडीयो
हर एक सीन वीडियो 
हर एक ठांव वीडियो

हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

बना रहे हैं वीडियो
चला रहे हैं वीडियो
हमारी रोजी रोटियां 
कमा रहे हैं वीडियो
हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

जो ना दिखे वो वीडियो
जो दिख गया वो वीडियो
जो बन गया तो बन गया 
जो बिक गया वो वीडियो
हमारा  काम वीडीयो ,हमारा नाम वीडीयो

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...