Monday, April 11, 2022

हसरत जब रुख्सार से बातें करती है

 ग़ज़ल


हसरत जब रुख्सार से बातें करती है 

बीनाई   दीदार   से   बातें  करती  है


एक यही अंदाज जुदा है बस उसका

रूठ के भी वो प्यार से बातें करती है


दो दिन घर में तन्हा रह कर जान गया

खिङकी  भी  दीवार से बातें करती है 


इश्क़ कहां होता है सच्चा जानते हो?

रूह जहां  किरदार  से बातें करती है


दरिया के तूफान से  वो  क्युं डर  जाये 

जो  कश्ती  मंझधार  से  बातें करती है


जीवन  के  इस  रेस  में हमने देखा है

मौत  सदा  रफ्तार  से  बातें  करती है


राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...