हुक्मरानों अब तो जा कर देख लो
मुल्क में सूखे का मंजर देख लो
मुल्क में सूखे का मंजर देख लो
खाक होती जा रहीं हैं हसरतें
हम किसानों का मुकद्दर देख लो
हम किसानों का मुकद्दर देख लो
रेत ही बाकी बची है हर जगह
हैं कहां किस ओर पुष्कर देख लो
हैं कहां किस ओर पुष्कर देख लो
आदमी से आदमी का वास्ता ।
क्या बतायें जाओ अजगर देख लो
क्या बतायें जाओ अजगर देख लो
सरहदो में बंट गयी सारी जमीं
रह गया है सिर्फ अम्बर देख लो
रह गया है सिर्फ अम्बर देख लो
सारी दुनिया आप की हो जायेगी
आप नक्से से लिपटकर देख लो
आप नक्से से लिपटकर देख लो
राजीव कुमार
जलाशय -पुष्कर
जलाशय -पुष्कर
No comments:
Post a Comment