Wednesday, November 12, 2014

जब से तेरा फ़ितूर मेरे सर पे चढ़ गया/

गजल हजल मिक्स कुछ हट के पहली और आखिरी

जब से तेरा फ़ितूर मेरे सर पे चढ़ गया/
हसरत की सीढ़ियों से मैं अम्बर पे चढ़ गया /

शीशे के थे आरमां मेरे पत्थर थी ये दुनिया ।
शीशा उठा के हाथ में पत्थर पे चढ गया ।

दर्दो सितम के खौफ से डरता है कौन अब ।
दिल देख ले मेरा तेरे खंजर पे चढ गया।

नेता को तो हर बूंद में हिस्सा ही चाहिये ।
पीता लहूं वो देख के मच्छर पे चढ गया

खादी के इन्कलाब से भागा था जो कभी।
ले कर के जिन्स पेण्ट वो खद्दर पे चढ गया ।

हिम्मत को हाथ की भी जरूरत नहीं पङी।
ठाकुर बगैर हाथ के गब्बर पे चढ गया ।

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...