Sunday, February 8, 2026

बाजार हमारा उठेगा भूतनी के ट्रम्प

ग़ज़ल 
बाजार हमारा उठेगा भूतनी के ट्रम्प
देखेंगे तू भी क्या करेगा भूतनी के ट्रम्प।

हम प्लेन कार ट्रेन यहीं पर बनायेंगे।
तू सिर्फ बोलता रहेगा भूतनी के ट्रम्प

ईरान रूस फ्रांस अरब हर किसी से अब
व्यापार हमारा चलेगा भूतनी के ट्रम्प

बिजली खदान रोड दवा सब है देश में।
ये देश फूलेगा फलेगा भूतनी के ट्रम्प 

भरपूर गेहूं दाल दूध है हमारे पास 
तेरा न कुछ यहां बिकेगा भूतनी के ट्रम्प

तेरा गूरूर तेरी अकड़ तेरी धमकियां।
कोई नहीं यहां डरेगा भूतनी के ट्रम्प 

टैरिफ बढ़ाले चाहे तू जुर्माने लाद दे
भारत कभी नहीं झुकेगा भूतनी के ट्रम्प

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...