Sunday, August 18, 2019

दुश्वारी को पांव पकङते देखा है

ग़ज़ल

दुश्वारी को पांव पकङते देखा है
पल-पल अपना वक्त बिगङते देखा है 

खोना पाना आना जाना जान गया
जिसने पत्ता पेड़ से झड़ते देखा है

आज तुम्हारा वक्त है वर्ना हमने भी
बड़े बड़ों  को नाक रगड़ते देखा है

फुटपाथों पर बैठ के पढ़ने वालों को
यारों अपने आप से लड़ते देखा है।

मंजिल पाने की दुश्वारी क्या बोलूं
चींटी को दीवार पे चढ़ते देखा है?

वो शाइर जो शेर नहीं कह सकता था 
उसको हमने आप को पढ़ते देखा है

इश्क करें या जोब इसी इक मुद्दे पर 
अक्ल को दिल से अक्सर लङते देखा है।

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...