Friday, July 25, 2014

फ़क़ीर है बड़ा वो सबका रहनुमा भी है/

फ़क़ीर है बड़ा वो सबका रहनुमा भी है/
ख़ुदा कभी नहीं कहता की वो ख़ुदा भी है/

उसे जो देखना चाहो तो ये जहाँ देखो ,
वही है फूल की खुसबू में वो फ़िज़ा भी है/

दिलों में पाक मोहब्बत की दास्ताँ है वो , 
वही तो इश्क़ में जिन्दा है वो वफ़ा भी है/ 

हर एक शक्स है सफर पे बेखबर लेकिन,
किसी का रास्ता किसी का हमनवां भी है

अगर हो दर्द तो रहता है वो दवा की तरह ,
हर एक साँस में चलता है वो हवा भी है

राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे ।

ग़ज़ल सीने पे जख्म आंख में दरिया दिखाई दे । आशिक वही जो दर्द में डूबा दिखाई दे जिसको यकीं नहीं है महब्बत में उसे भी मोहन के साथ ख़्वा...