दोस्तों एक नयी ग़ज़ल आप सभी के लिए ________
रंजिशें नफ़रतें तलवार खंजरों वाली
ऐसी बातों की हर ग़ज़ल हो जाहिलों वाली
शायरी हो तो वो हो जाये आशिक़ों वाली
इश्क़ की बात हो कुछ ऐसी पागलों वाली
लबों रुखसार, हुस्न उनका क्या कहें यारों
फूल को लब नज़र को लिक्खो कातिलों वाली
उनकी जुल्फों की घनी छाँव का असर देखो
ये फिज़ा आज भी लगती है बादलों वाली
जब भी यादो में उनके अश्क़ छलक जाये तो
खूश्बू मिट्टी की महक उट्ठे बारिशों वाली
अब तो सैलाब ही सोचे कि क्या करेगा वो
ये मोहब्बत की कश्तियाँ हैं हौसलों वाली
राजीव कुमार
रंजिशें नफ़रतें तलवार खंजरों वाली
ऐसी बातों की हर ग़ज़ल हो जाहिलों वाली
शायरी हो तो वो हो जाये आशिक़ों वाली
इश्क़ की बात हो कुछ ऐसी पागलों वाली
लबों रुखसार, हुस्न उनका क्या कहें यारों
फूल को लब नज़र को लिक्खो कातिलों वाली
उनकी जुल्फों की घनी छाँव का असर देखो
ये फिज़ा आज भी लगती है बादलों वाली
जब भी यादो में उनके अश्क़ छलक जाये तो
खूश्बू मिट्टी की महक उट्ठे बारिशों वाली
अब तो सैलाब ही सोचे कि क्या करेगा वो
ये मोहब्बत की कश्तियाँ हैं हौसलों वाली
राजीव कुमार
No comments:
Post a Comment